29 Mar 2024, 17:48:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

शाहरुख ने अपने बर्थडे पर फैंस के लिए शेयर किया ये प्‍यारा सा वीडियो

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 3 2020 12:08AM | Updated Date: Nov 3 2020 12:09AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड के किंग खान आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। शाहरुख खान के जन्मदिन पर ना केवल फैंस बल्कि सेलिब्रिटी भी लगातार सुबह से सोशल मीडिया के जरिए उन्हें बधाई संदेश भेजकर अपना प्यार लुटा रहे हैं। अपने फैंस और सिनेमाजगत के सितारे की बर्थडे विशेज के बाद शाहरुख खान ने कुछ देर पहले एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में किंग खान अपने सभी चाहने वालों के लिए एक प्यार भरा वीडियो मैसेज दे रहे हैं। इसके साथ ही सभी को तहे दिल से धन्यवाद कह रहे हैं। 
 
 वीडियो शेयर करते हुए किंग खान ने कैप्शन में लिखा- 'आप सभी का शुक्रिया। जल्द ही मिलेंगे...सुरक्षित रहिए..ढेर सारा प्यार।' इसके साथ ही शाहरुख खान वीडियो में कह रहे हैं- 'आप सभी की शुभकामनाओं के लिए तहे दिल से शुक्रिया। खास तौर पर एसआरके यूनिवर्स, टीम एसआरके, एसरआरके चेन्नई एफसी, एसरआरे वॉरियर्स, एसरआरके फैन एसोसिएशन और सभी को बहुत बहुत थैंक्यू।' 
 
किंग खान वीडियो में आगे कह रहे हैं- 'इस मुश्किल वक्त में बहुत सारे लोग ब्लड डोनेट कर रहे हैं और कई और तरह से लोगों की मदद कर रहे हैं। ये बहुत ही अच्छा काम है। हमेशा इसी तरह से लोगों की मदद करिए और चारों तरफ प्यार फैलाइए। जन्मदिन की बधाई देने के लिए धन्यवाद। ढेर सारा प्यार।' 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »