20 Apr 2024, 05:27:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

'भूत' के पीछे पड़ने से मिथुन चक्रवर्ती की बहू का हुआ बुरा हाल, Video हुआ वायरल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 2 2020 12:44AM | Updated Date: Nov 2 2020 12:45AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बॉलीवुड एक्टर मिथुन चक्रवर्ती की खूबसूरत बहू एक बार फिर चर्चाओं में हैं। अक्सर सोशल मीडिया पर धूम मचाने वाली एक्ट्रेस मदालसा शर्मा अपनी नई वीडियोज को लेकर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। आए दिन उनके मस्तीभरे वीडियो और फोटोज यूं ही सुर्खियों में बने रहते हैं। इसी बीच उन्होंने हैलोवीन के खास मौके पर एक के बाद एक कई वीडियो साझा किए हैं। जो इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं। 

वीडियो भले ही मस्ती का हो लकिन इसे देखने के बाद आपके भी पसीने छूट जाएंगे। क्योंकि वीडियो में एक्ट्रेस जहां पहुंचती हैं वहीं उन्हें डरावनी चीजों का अहसास होने लगता है। ऐसा लगता है कोई भूत उनके पीछे पड़ जाता है। वीडियो को साझा करते हुए मिथुन चक्रवर्ती की बहू मदालसा शर्मा ने अपने फैंस को ये बताने की कोशिश की है कि, जब ज्यादा हॉरर फिल्में देखते हैं तो कुछ ऐसी ही चीजें घटित होती हैं। 

वायरल हो रहे वीडियो को एक्ट्रेस मदालसा शर्मा ने खुद अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए शेयर किया है। वीडियो के कैप्शन में मदालसा ने लिखा है कि, जब आप बहुत ही ज्यादा हॉरर फिल्म देखते हैं तो इस तरह के वाक्या होते हैं। जानकारी के मुताबिक हैलोवीन एक पुराना सेल्टिक त्योहार है, जिसे यूरोपीय देशों और अमेरिका में फसल के आखिरी दिन सेलीब्रेट किया जाता है।

कई सालों से हर 31 अक्टूबर को हैलोवीन दुनियाभर में मनाया जाता है। ऐसे में इस सेलिब्रेशन का हिस्सा मदालसा शर्मा भी बनी थीं। मदालसा की शादी मिथुन के बेटे मिमोह चक्रवर्ती के साथ हुई है। मदालसा तेलगू चीवी इंडस्ट्री की चर्चित एक्ट्रेस हैं। फिलहाल इन दिनों एक्ट्रेस मदालसा शर्मा मशहूर टीवी शो अनुपमा में काव्या झवेरी का किरदार निभाकर दर्शकों का दिल जीत रही हैं। मदालसा शर्मा मशहूर एक्ट्रेस शीला शर्मा और निर्माता-निर्देशक सुभाष शर्मा की बेटी हैं। शीला महाभारत में देवकी का किरदार निभाकर खूब चर्चाओं में आई थीं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »