23 Apr 2024, 23:27:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

कोलकाता। पार्श्व गायक कुमार सानू वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) से संक्रमित पाये गये हैं। गायक के फेसबुक अकाउंट में यह जानकारी दी गयी है। यह अभी नहीं पता चला है कि 62 वर्षीय गायक किसी अस्पताल में भर्ती हैं या फिर अपने घर में क्वारंटीन में हैं। उन्हें दो दिन पहले तेज बुखार आया था जिसके बाद उन्होंने कोरोना जांच करायी जिसमें उनमें संक्रमण की पुष्टि हुई है। फेसबुक अकांउट में कहा गया, दुर्भाग्य से  सानूदा कोरोना से संक्रमित पाये गये हैं। उनके अच्छे स्वास्थ्य के लिए भगवान से प्रार्थना करें। टीम केएस। प्रख्यात रंगकर्मी एवं कवि प्रदीप घोष का शुक्रवार को निधन हो गया। वह 78 वर्ष के थे। इससे एक दिन पहले  दिग्गज खेल  पत्रकार एवं ख्यातिलब्ध कमेंटेटर किशोर भिमानी का गुरुवार को कोरोना से निधन हो गया। वह 81 वर्ष के थे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »