18 Apr 2024, 17:50:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

प्रियंका ने शेयर किया 'द व्हाइट टाइगर' का फर्स्ट लुक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 16 2020 3:11PM | Updated Date: Oct 16 2020 3:11PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपनी आने वाली फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' का फर्स्ट लुक शेयर किया है। प्रियंका चोपड़ा, राजकुमार राव के साथ फिल्म ‘द व्हाइट टाइगर’ में नजर आने वाली हैं। प्रियंका ने इस फिल्म का फर्स्ट लुक सोशल मीडिया पर रिलीज किया है। प्रियंका ने  'द व्हाइट टाइगर' से जुड़ी कई तस्वीरें साझा की हैं।प्रियंका ने फिल्म से जुड़े फर्स्ट लुक को साझा करते हुए लिखा कि इस फिल्म में उन्होंने पिंकी मैडम का किरदार अदा किया है।
 
प्रियंका चोपड़ा ने लिखा - द व्हाइट टाइगर में मैंने पिंकी मैडम का किरदार अदा किया है, जो यूएस में पहली पीढ़ी की प्रवासी हैं। वह अपने पति के साथ भारत में हैं, जो कि बिजनेस के लिए सफर कर रहे हैं। और इसके बाद...जिंदगी ही बदल जाती है। पिंकी मैडम सच में बहुत ही खास किरदार है, इसे निभाना और इनकी कहानी को बताने में अलग ही खुशी है। यह ऐसी कहानी है, जिसे बताने की आवश्यकता है।  
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »