28 Mar 2024, 22:33:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

बेंगलुरु। प्रसिद्ध कन्नड फिल्म निर्देशक विजय रेड्डी का यहां शुक्रवार रात को निधन हो गया है। वह 84 साल के थे।  उल्लेखनीय है कि रेड्डी ने 50 से अधिक फिल्मों का निर्देशन किया है, जिसमें 48 कन्नड में हैं। वर्ष 1970 में ' राजमहल रहस्य ' फिल्म के निर्देशन से उन्होंने अपना करियर शुरू किया। 1973 में उनके करियर में एक मोड़ आया, जब उन्होंने फिल्म ' गंधादा गुडी ' का निर्देशन किया, जो कन्नड फिल्म उद्योग में मील का पत्थर साबित हुयी। शहर में दो साल से अधिक समय तक यह फिल्म दिखायी गयी।  रेड्डी ने फिल्म ' मयूरा ' का निर्देशन भी किया है, जिसे कन्नड सिनेमा की क्लासिक हिट फिल्मों में से एक माना जाता है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »