23 Apr 2024, 22:17:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

प्रभास और दीपिका की फिल्म को लेकर बहुत बड़ा अनाउंसमेंट, अमिताभ की हुई एंट्री, देखें ये...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 10 2020 12:40AM | Updated Date: Oct 10 2020 12:42AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

प्रभास और दीपिका पादुकोण की साइंस फिक्शन मूवी में अमिताभ बच्चन भी नज़र आएंगे। आज एक बड़े सरप्राइज के साथ इसकी घोषणा की गई है। फिल्म मेकर्स की तरफ से एक वीडियो साझा कर इसकी जानकारी दी गई है। इस मूवी को नाग अश्विन डायरेक्ट करेंगे। बाहुबली फेम प्रभास की यह 21वीं फिल्म होगी। इस वीडियो में अमिताभ बच्चन की एंट्री होने की घोषणा करते हुए उनकी पुरानी फिल्मों के कुछ सीन्स भी दिखाए गए हैं। 

प्रभास पहली बार अमिताभ बच्चन और दीपिका पादुकोण के साथ स्क्रीन पर दिखाई देंगे। इस फिल्म को तेलुगु सिनेमा की पॉपुलर फिल्म प्रोडक्शन कंपनी विजयंती मूवीज प्रोड्यूस कर रही है। यह बड़े बजट की फिल्म है, जो कई भाषाओं में रिलीज होगी। इससे पहले दीपिका पादुकोण की भी एंट्री का वीडियो सामने आया था। वो शकुन बत्रा की फिल्म की शूटिंग में बिजी है, जिसमें सिद्धांत चतुर्वेदी और अनन्या पांडे भी हैं।

केबीसी 12 में बिजी हैं अमिताभ बच्चन : अमिताभ बच्चन इन दिनों पॉपुलर क्विज रिएलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति के 12वें सीजन को होस्ट कर रहे हैं। कोरोना से जंग जीतकर कुछ दिनों पहले ही उन्होंने शूटिंग के लिए सेट पर वापसी की है। प्रभास ने कुछ दिन पहले ही अपनी फिल्म ‘राधे श्याम’ की अनाउंसमेंट की है। फिल्म में उनके साथ पूजा हेगड़े और भाग्यश्री नजर आएंगी। इसके अलावा वो फिल्म ‘आदिपुरुष’ में भी दिखाई देंगे, जिसका निर्देशन ओम राउत करेंगे। शकुन बत्रा की मूवी के अलावा दीपिका पादुकोण रणवीर सिंह के साथ 83 में कपिल देव की पत्नी रोमी देव का किरदार निभाती नजर आएंगी। वहीं, अमिताभ बच्चन की रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ ब्रह्मास्त्र रिलीज होगी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »