20 Apr 2024, 18:14:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

सुशांत का कुक मेरे यहां नहीं करता था काम : फरहान अख्तर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 3 2020 12:03AM | Updated Date: Oct 3 2020 12:04AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। मीडिया के कुछ खबरों में पिछले दिनों दावा किया जा रहा था कि अभिनेता फरहान अख्तर के घर पर वही शख्स बतौर रसोइया काम करता है, जो पहले अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के घर में काम किया करता था। फरहान ने इस बात को नकार दिया है। यहां सुशांत के कुक केशव की बात की जा रही है। हालांकि फरहान ने ट्वीट कर इन दावों को सिरे से खारिज कर दिया है।
 
फरहान ने गुरुवार को ट्वीट किया, जानकारी के लिए बता दूं कि मेरे घर पर केशव नाम का कोई इंसान काम नहीं करता है। यह एक फर्जी न्यूज चैनल द्वारा फैलाया गया एक और झूठ है, जो झूठी खबरें दिखाने के लिए मशहूर है। प्लीज इतना भोला बनना बंद कर दीजिए। सिर्फ इसलिए कि एक इंसान टीवी पर चिल्लाता रहता है, इसका मतलब यह नहीं कि उसकी बातें सच हैं।"
 
फरहान का यह जवाब एक यूजर के ट्वीट पर आया, जिसमे लिखा था, "बेक्रिंग न्यूज..नीरज, सारा अली खान के घर पर है और केशव, फरहान के घर पर काम करता है, लेकिन ये लोग संदिग्धों को काम पर रख ही क्यों रहे हैं?" जहां फरहान की तरफ से इन दावों का खंडन कर दिया गया है, वहीं सारा की तरफ से इस पर अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »