19 Apr 2024, 15:52:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

युवा कलाकार खुद के लिए रास्ता बनाएं : जॉन अब्राहम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 14 2020 4:24PM | Updated Date: Sep 14 2020 4:25PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड में नेपोटिज्म को लेकर जारी बहस के बीच माचो मैन जॉन अब्राहम ने युवा कलाकारों को खुद के लिए रास्ता बनाने की सलाह दी है। सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से ही इंडस्ट्री में फैले नेपोटिज्म को लेकर बहस छिड़ी हुयी है। जॉन अब्राहम ने नेपोटिज्म पर अपनी राय रखी है। जॉन अब्राहम ने कड़ी मेहनत कर खुद के लिए इंडस्ट्री में जगह बनाई है। जॉन ने इनसाइडर-आउटसाइडर की तुलना ट्विटर ट्रेंडिग टर्म से की। 
 
जॉन अब्राहम ने कहा - हर किसी का अपना सफर होता है। अपने चैलेंजेज होते हैं और यहां इस इंडस्ट्री में केवल दो विकल्प हैं, या तो काम करो या फिर बैठकर बस जहर घोलते रहो। जब मैंने अपने मॉडलिंग करियर की शुरुआत की थी तो मैं एक आउटसाइडर ही था। नए लोग जो इंडस्ट्री में आ रहे हैं और जो युवा यहां आने की प्‍लानिंग कर रहे हैं वे सभी खुद के लिए नया रास्ता ढूंढे। यदि कोई काम नहीं मिलता है तो खुद के लिए काम बनाएं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »