29 Mar 2024, 15:58:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

कंगना के ट्वीट को जयंत पाटिल ने ‘पब्लिसिटी स्टंट’ करार दिया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 11 2020 12:03AM | Updated Date: Sep 11 2020 12:04AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

औरंगाबाद/मुंबई। महाराष्ट्र के जल संसाधन मंत्री एवं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सचिव जयंत पाटिल ने मुंबई और मुंबई पुलिस के बारे में बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत के ट्वीट को ‘पब्लिसिटी स्टंट’ करार दिया है। पाटिल ने गुरुवार को एक बयान में कहा, ‘‘ मुंबई और महाराष्ट्र महिलाओं की सुरक्षा और उदारता के लिए देश में एक उदाहरण है।
 
इसके बावजूद कुछ लोग खुश नहीं है , यह बहुत दुखद है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ इस सुरक्षित शहर और यहां की पुलिस बल की पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर से तुलना करना बेहद निंदनीय है। हमारी मां मुंबई बिना किसी भेदभाव के सभी को गले लगाती है।’’उन्होंने कहा, ‘‘ मुंबई का सम्मान और प्रदेश में इसके सबसे ऊंचे दर्जे के कायम रखना हमारा कर्तव्य है।’’ 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »