17 Apr 2024, 03:58:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

अब इस अभिनेत्री ने लगाई फांसी, परिजनों ने लगाया ये गंभीर आरोप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 9 2020 3:37PM | Updated Date: Sep 9 2020 3:37PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हैदराबाद। तेलुगू टेलीविजन अभिनेत्री श्रावणी ने मंगलवार रात यहां आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बुधवार को बताया कि श्रावणी हैदराबाद में एस. आर. नगर थाना क्षेत्र के मधुरा नगर स्थित अपने फ्लैट में फांसी के फंदे से लटकी पायी गयी। आंध्र प्रदेश के पश्चिमी गोदावरी जिला की निवासी श्रावणी ने कई टीवी धारावाहिकों में काम किया था और वर्तमान समय में वह 'मनसू ममता' तथा 'मौना रगम' धारावाहिक में काम कर रही थीं।
 
पुलिस ने बताया कि उनके पार्थिव शरीर को पोस्टमार्टम के लिए उस्मानिया अस्पताल ले जाया गया है। उधर श्रावणी के परिजनों ने आरोप लगाया है कि एक व्यक्ति उसे परेशान कर रहा था और उससे जबरन पैसे की उगाही कर रहा था, जिसके कारण उसने यह कदम उठाया। इस सिलसिले में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »