19 Apr 2024, 21:16:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

मुंबई आने से पहले बोलीं कंगना- ना डरूंगी ना झुकूंगी, मैं रानी लक्ष्मीबाई के पद चिन्‍हों..

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 9 2020 2:46PM | Updated Date: Sep 9 2020 2:48PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत का कहना है कि वह गलत के खि­लाफ आवाज उठाती रहेंगी और रानी रानी लक्ष्मीबाई के पद चिन्हों पर चलते हुए किसी से नहीं डरेंगी। कंगना रनौत इंडस्ट्री में फैले नेपोटिजम-गैंगिजम और ड्रग लिंक पर खुलकर बोल रही हैं। कुछ दिन पहले सुशांत सिंह राजपूत मामले में ड्रग एंगल सामने आने के बाद कंगना ने कई बड़े खुलासे किए थे। साथ ही कहा था कि वह इस मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की मदद करने के लिए तैयार हैं लेकिन उन्हें सुरक्षा चाहिए। कंगना रनौत ने मुंबई वापस नहीं आने के लिए मिल रही धमकी के बीच कहा था कि वह नौ सितंबर को मुंबई आ रही है और यदि किसी में हिम्मत हो तो उन्हें रोक ले। 
 
कंगना के इसी बयान पर शिवसेना नेता संजय राउत ने उनसे कहा था कि वो मुंबई वापस न आएं। संजय राउत ने कहा था, ‘‘मुंबई में रहते हुए मुंबई पुलिस की आलोचना करना और कंगना का ऐसा कहना शर्मनाक है। हम उनसे आग्रह करते हैं कि वह मुंबई न आएं। यह मुंबई पुलिस की बेइज्जती है। गृह मंत्रालय को इस पर एक्शन लेना चाहिए। कंगना आज अपने होम टाउन मनाली से मुंबई के लिए रवाना हो गई हैं। मुंबई में कंगना की एंट्री केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा दी गई 'वाई' श्रेणी सुरक्षा के बीच होगी। कंगना पूरी सुरक्षा के बीच मुंबई पहुंच रही हैं। 
 
मुंबई रवाना होने से पहले कंगना रनौत ने ट्वीट किया। इस ट्वीट के जरिए कंगना ने अपने साहस की बात को मुखर किया है। कंगना ने ट्टीट किया, ‘‘मैं बारह साल की उम्र में हिमांचल छोड़ चंडीगढ़ हॉस्टल गयी फिर दिल्ली में रही और सोलह साल की थी जब मुंबई आयी, कुछ दोस्तों ने कहा मुंबई में वही रहता है जिसे मुम्बादेवी चाहती है, हम सब मुम्बादेवी देवी के दर्शन करने गए। सब दोस्त वापिस चले गए और मुम्बादेवी ने मुझे अपने पास ही रख लिया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »