25 Apr 2024, 14:02:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

अक्षय कुमार के जन्मदिन पर 'बेल बॉटम' का पोस्टर रिलीज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 9 2020 1:02PM | Updated Date: Sep 9 2020 1:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार के जन्मदिन के अवसर पर उनकी आने वाली फिल्म ‘बेल बॉटम’ का एक पोस्टर रिलीज किया गया है। अक्षय कुमार आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। अक्षय के जन्मदिन के मौके पर उनकी आने वाली फिल्म ‘बेल बॉटम की टीम ने फिल्म का एक पोस्टर शेयर किया है। इस पोस्टर में अक्षय कुमार का डिफरेंट लुक नजर आ रहा है। रेट्रो लुक में अक्षय कुमार काफी हैंडसम लग रहे हैं। फिल्म का पोस्टर ब्लैक एंड व्हाइट है, जो पुराने टाइम के बारे में बता रहा है।
 
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए बताया है, 'न्यू लुक आज अक्षय अक्षय के जन्मदिन पर, बेल बॉटम की टीम ने इस स्पाई थ्रिलर फिल्म से नया लुक जारी किया है। 1980 के दशक के सेट पर अक्षय फिल्म में एक रॉ एजेंट की भूमिका में हैं, जिसकी अभी स्कॉटलैंड में शूटिंग चल रही है। रंजीत एम तिवारी द्वारा निर्देशित फिल्म। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ ही लारा दत्त, वाणी कपूर और हुमा कुरैशी भी अहम भूमिका में हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »