19 Apr 2024, 16:19:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

ड्रग तस्करी मामले में मशहूर अभिनेत्री गिफ्तार, घर पर पड़ा छापा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 8 2020 2:39PM | Updated Date: Sep 8 2020 2:39PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बेंगलुरु। मादक पदार्थों की तस्करी मामले की जांच कर रहे अपराध शाखा के अधिकारियों ने कन्नड़ सिनेमा की अभिनेत्री संजना गलरानी को गिरफ्तार कर लिया है। अपराध शाखा के अधिकारियों ने सोमवार सुबह संजना के घर पर इस सिलसिले में छापा मारा था और उन्हें गिरफ्तार किया था। आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि राज्य में मादक पदार्थों की तस्करी को लेकर चल रही जांच के मामले में अपराध शाखा ने संजना के घर पर छापा मारा था।
 
इस सिलसिले में पुलिस पहले ही अभिनेत्री रागिनी को गिरफ्तार कर चुकी है और वह पुलिस हिरासत में हैं। सूत्रों ने बताया के छापे के दौरान अपराध शाखा के अधिकारियों को संजना के घर से मादक पदार्थों की तस्करी से संबंधित कुछ दस्तावेज मिले थे, जिसके बाद उनकी गिरफ्तारी हुई। अपराध शाखा की पुलिस उनके करीबी उद्योगपति राहुल को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »