19 Apr 2024, 09:56:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

रिया चक्रवर्ती ने सुशांत की बहन प्रियंका सिंह के खिलाफ दर्ज करवाया केस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 8 2020 12:01AM | Updated Date: Sep 8 2020 12:02AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। एक्टर सुशांत सिंह राजपूत मामले में प्रतिदिन नये नये खुलासे हो रहे हैं। अब एक नया मोड़ आया है। रिया चक्रवर्ती ने सुशांत की बहन प्रियंका सिंह और राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल के डॉक्टर तरुण कुमार समेत अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। रिया चक्रवर्ती ने फर्जी मेडिकल प्रिस्क्रिप्शन बनाने का केस दर्ज कराया है। सुशांत की बहन प्रियंका सिंह और राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल के डॉक्टर तरुण कुमार समेत अन्य लोगों के खिलाफ रिया चक्रवर्ती ने केस दर्ज कराया है। उस प्रिस्क्रिप्शन में उन दवाओं का जिक्र था, जो एनडीपीएस एक्ट के तहत आता है और इसकी मनाही है। 

एनसीबी रिया से कर रही है पूछताछ : रिया ने जालसाजी, एनडीपीएस एक्ट और टेली मेडिसिन प्रैक्टिस गाइडलाइंस 2020 के खिलाफ केस दर्ज कराया है। सुशांत सिंह राजपूत केस में मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती से आज एनसीबी दूसरे दिन पूछताछ कर रही है।  पहले दिन की पूछताछ में रिया ने कई अहम खुलासे किए, लेकिन एनसीबी उनके जवाबों से संतुष्ट नहीं है। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »