29 Mar 2024, 10:09:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

सुशांत मौत मामला: रिया के वकील बोले- सब कुछ ‘विच-हंट’ जैसा हो रहा है

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 7 2020 12:15AM | Updated Date: Sep 7 2020 12:18AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पुणे। सुशांत सिंह राजपूत मामले में रिया चक्रवर्ती के वकील सतीष मानेशिंदे ने कहा है कि रिया गिरफ्तार होने के लिए तैयार हैं क्योंकि यह सब कुछ ‘अंधेरे में तीर चलाकर शिकार(विच हंट) जैसा हो रहा है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के अधिकरियों और मुंबई पुलिस की एक टीम रविवार सुबह रिया के घर पहुंची और उनसे जांच में शामिल होने के लिए कहा। रिया अपनी  कार  में मुंबई पुलिस के तीन वाहनों निगरानी में आज एनसीबी कार्यालय पहुची।
 
इस बीच, रिया ने यह कहते हुये खुद का बचाव किया, ‘‘किसी को प्यार करना अपराध नहीं है। मैं प्यार के लिए सजा पाने को तैयार हूं। निर्दोष होने के कारण मैं अग्रिम जमानत के लिए अदालत नहीं गई।’’ एनसबी ने सुशांत सिंह मामले से जुड़े मादक पदार्थ मामले में दिवंगत अभिनेता के घरेलू सहायक दीपेश सावंत, रिया चक्रवर्ती के भाई शोविक चक्रवर्ती और अभिनेता के पूर्व मैनेजर सैमुअल मिरांडा को उनकी कथित भूमिका को लेकर गिरफ्तार किया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »