26 Apr 2024, 04:15:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

सुशांत के लिए 5 बार अपने पति को छोड़कर अमेरिका से भारत आई थी ये लड़की

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 7 2020 12:12AM | Updated Date: Sep 7 2020 12:13AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सुशांत सिंह राजपूत की निधन के बाद से उनका परिवार पूरी तरह से टूटा हुआ नजर आ रहा है, हर कोई ये जानना चाहता है कि आखिर सुशांत को हुआ क्या था। सुशांत मामले में कई बार ऐसा भी देखने को मिल रहा है कि एक्टर और उनकी बहनों के रिश्ते पर भी सवाल खड़ा किया जा रहा है। इतना ही नहीं कई बार तो ये भी सुनने को मिला है कि सुशांत के परिवार वाले उनका पैसा हड़पना चाहते थे। इसी बीच सुशांत के जीजा विशाल कीर्ति ने ब्लॉग शेयर करते भाई-बहनों के रिश्ते के बारे में बताया है। 

सुशांत के जीजा विशाल कीर्ति ने अपने ब्लॉग में लिखा है उनकी पत्नी श्वेता सिंह कीर्ति अपने भाई के साथ रहने के लिए 5 बार उन्हें छोड़कर अमेरिका से इंडिया आईं थी। अपने ब्लॉग में विशाल कीर्ति ने बताया उन्हें इस बात से बिलकुल भी शिकायत नहीं थी कि उनकी पत्नी उन्हें छोड़कर जाती थीं, बल्कि इसके जरिए वो राजपूत परिवार के बीच के बॉन्ड को दिखाना चाहते हैं। 

विशाल ने अपने ब्लॉग के जरिए इस बात का दुख जताया है कि उनकी वाइफ अब ऐसी ट्रिप नहीं कर पाएंगी, क्योंकि सुशांत उनके परिवार का स्टार था, वो जा चुका है। विशाल ने अपने ब्लॉग में उन 5 अवसरों का जिक्र किया है, जब श्वेता उन्हें छोड़ सुशांत के संग रहने के लिए गईं थी। 

विशाल कीर्ति ने अपने पोस्ट मे बताया साल 2014 में परिवार के एक फंक्शन के बारे में श्वेता को पता चला था, साथ ही ये भी पता चला कि सुशांत भी वहां जाएंगे, तो बिना कुछ सोचे श्लवेता ने टिकट बुक की और भारत पहुंच गईं। उसके अगले महीने जून में अपनी बेटी के साथ मैं भारत गया था, और हम सबने सुशांत के साथ समय स्पेंड किया। विशाल कीर्ति के अनुसार साल 2015 में श्वेता फिर से सुशांत से मिलने राची गईं थी, उस दौरान वो एम एस धोनी की बायोपिक में काम कर रहे थे। उसके बाद 2016 में ये डिसाइड किया गया कि सुशांत की फिल्म एम एस धोनी को पूरा परिवार एक साथ देखेगा तो 3 दिन के लिए श्वेता भारत गईं थी। विशाल कीर्ति ने 5 वें ट्रिप का जिक्र करते हुए कहा ये बहुत अचानक बना, लेकिन इस बार मेरी पत्नी अपने भाई से नहीं मिल पाई, और मुझे बहुत अफसोस है कि ऐसे ट्रिप वो कभी नहीं कर पाएगी। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »