19 Apr 2024, 14:46:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

सुशांत मौत मामला, सीबीआई को सहयोग दे रही मुंबई पुलिस : देशमुख

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 6 2020 12:11AM | Updated Date: Sep 6 2020 12:11AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने शनिवार को कहा कि मुंबई पुलिस सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले की जांच में केंद्रीय जांच ब्यूरो को पूरा सहयोग कर रही है। देशमुख ने कहा कि सीबीआई की टीम मामले की जांच के सिलसिले में गत 20 अगस्त से मुंबई में है। इससे पहले मामले की जांच मुंबई पुलिस कर रही थी।

उल्लेखनीय है कि बॉलीवुड अभिनेता सुशांत गत 14 जून को मुंबई के उपनगर  बांद्रा में अपने अपार्टमेंट में मृत पाये गये थे और मुंबई पुलिस इस मामले  की तहकीकात कर रही थी। उच्चतम न्यायालय ने सीबीआई को इस हाई-प्रोफाइल मामले  की जांच का काम अपने हाथ में लेने के आदेश दिये थे। इसके दो दिन बाद सीबीआई ने जांच का काम शुरू कर दिया। इस मामले ने इतना तूल पकड़ लिया था  कि महाराष्ट्र और बिहार सरकारों के बीच तल्खियां उत्पन्न हो गयी थी।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »