20 Apr 2024, 14:32:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

कंगना रनोत ने शिवसेना नेता संजय राउत पर धमकी देने का आरोप लगाया, कहा- मुंबई में...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 4 2020 12:19AM | Updated Date: Sep 4 2020 12:20AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अभिनेत्री कंगना रनोट ने शिवसेना सांसद संजय राउत पर मुंबई लौटकर नहीं आने की धमकी देने का आरोप लगाया है। अभिनेत्री ने ये बात गुरुवार को ट्वीट करते हुए कही। जिसमें उन्होंने लिखा, ‘शिवसेना नेता संजय राउत ने मुझे खुली धमकी दी है और कहा है कि मुंबई लौटकर मत आना, मुंबई की गलियों में आजादी के नारे लगने के बाद अब खुली धमकियां, मुंबई क्यों पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर की तरह लग रही है।’ अपने ट्वीट के साथ कंगना ने उस खबर की लिंक को भी शेयर किया। जिसमें संजय राउत के उस बयान को बताया गया है, जिसमें उन्होंने कंगना से कहा था कि अगर आप मुंबई पुलिस से डरती हैं, तो हम आपसे मुंबई लौटकर नहीं आने का अनुरोध करते हैं।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »