29 Mar 2024, 11:43:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

इस अभिनेता ने अक्षय कुमार को बता दिया सबसे तेजी से नोट गिनने वाला स्टार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 4 2020 12:18AM | Updated Date: Sep 4 2020 12:20AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अक्षय कुमार के ज्यादातर टैलेंट्स के बारे में उनके फैंस जानते हैं। फिर भी अक्षय की जिस आदत के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं, उसके बारे में हो सकता है कि आपको अभी तक पता ही न हो। अक्षय कुमार के इस टैलेंट का खुलासा किया है उनके को-स्टार सोनू सूद ने। सोनू ने नेहा धूपिया के शो नोफिल्टरनेहा में बड़े मजेदार खुलासे किए हैं। नेहा का ये शो एक म्यूजिक ओटीटी पर प्रसारित किया जाता है।

नेहा ने शेयर किया वीडियो : नेहा धूपिया ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें सोनू सूद ने कई स्टार्स की पोल खोली है। अक्षय के बारे में खुलासा करते हुए सोनू ने कहा कि अक्षय शूटिंग खत्म होते ही सबसे तेजी से नोट गिनते हैं। ये सुनकर नेहा धूपिया की हंसी नहीं रूकी। आप भी देखिए ये मजेदार वीडियो

सोनू बन गए हैं 'सोना' : सोनू सूद की लोकप्रियता लॉकडाउन के दौरान एक अलग ही मुकाम पर पहुंच गई है। उन्होंने उस दौरान हजारों मजदूरों की मदद की। उन्हें उनके घर पहुंचाया। जिसके बाद सोनू सूद को उनके फैंस से बहुत प्यार मिला। सोनू हर शो की टीआरपी के लिए नंबर वन बन गए हैं। उन्होंने कपिल शर्मा के शो में भी आकर लोगों को अपने अनुभवों के बारे में बताया।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »