28 Mar 2024, 22:21:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

ड्रग्स कनेक्शन में बढ़ सकती हैं रिया की मुश्किलें, जांच में तेजी के बाद 2 लोग...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 3 2020 12:03AM | Updated Date: Sep 3 2020 12:05AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मौत केस में सीबीआई की जांच जारी है। वहीं नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने भी इस मामले में कार्रवाई करते हुए अब्दुल बासित परिहार और ज़ैद विलात्रा को मुंबई के बांद्रा से गिरफ्तार किया गया है। यह जानकारी एनसीबी ने दी है।

एनसीबी के अनुसार बासित और ज़ैद विलात्रा का लिंक सुशांत सिंह राजपूत डेथ केस के मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती के सहयोगी सैम्यूअल मिरांडा के साथ था। मिरांडा पर शोविक चक्रवर्ती (रिया चक्रवर्ती के भाई) के निर्देश पर ड्रग्स खरीदने का आरोप है। एनसीबी ने इसी मामले से जुड़े एक और आरोपी ज़ैद विलात्रा को भी गिरफ्तार किया है।

सुशांत सिंह मौत मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने 27 अगस्त को रिया चक्रवर्ती और अन्य के खिलाफ प्रतिबंधित दवाओं की उनकी कथित लेनदेन की जांच के लिए एक टीम गठित की थी। एनसीबी ने ड्रग्स संबंधित केस में इससे एक दिन पहले को एक आपराधिक मामला दर्ज किया था। यह मामला अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत को लेकर की जा रही जांच में सामने आया था। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »