29 Mar 2024, 16:50:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

सुशांत केस में तापसी पन्नू की एंट्री, रिया के लिए कही ये बड़ी बात

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 1 2020 12:11AM | Updated Date: Sep 1 2020 12:11AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के मौत मामले की जांच सीबीआई कर रही है। हालांकि सुशांत केस की गुत्थी अब तक नहीं सुलझ पाई है। सीबीआई लगातार केस से जुड़े लोगों से पूछताछ कर रही है। सुशांत केस में मुख्य आरोप रिया चक्रवर्ती से भी सीबीआई पूछताछ कर रही है। रिया ने हाल ही में एक न्यूज चैनल में इंटरव्यू देकर कई नए खुलासे किए है। जिसके बाद से केस को लोग नए दृष्टिकोण से देख रहे हैं। रिया के इंटरव्यू के बाद कई बॉलीवुड सेलेब्स ने एक्ट्रेस पर निशाना साधा है।

अब बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने भी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि किसी को न्यायपालिका से पहले दोषी साबित करना कितना गलत है? तापसी पन्नू ने एक ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा, ‘निजी तौर पर मैं सुशांत को नहीं जानती हूं और ना ही रिया को। लेकिन जो मैं जानती हूं, यह समझने के लिए सिर्फ मानव होना जरूरी है कि हम किसी को दोषी साबित होने से पहले ही दोषी साबित दें, जबकि अभी न्यायपलिका में यह साबित नहीं हुआ है। अपनी बुद्धि पर भरोसा रखते हुए और मृतक की शुचिता का ख्याल रखते हुए कानून पर विश्वास करें।’ सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद सुशांत सिंह राजपूत के मामले की जांच सीबीआई ने शुरू कर दी है।

सुशांत ने 14 जून को अपने बांद्रा स्थित घर में कथित रूप से फांसी लगा थी। इसके करीब एक महीने बाद सुशांत के पिता केके सिंह ने पटना में रिया चक्रवर्ती के खिलाफ़ एफआईआर दर्ज़ कराई थी। सीबीआई रिया से तीन दिन पूछताछ कर चुकी है। इसके अलावा, कई और लोगों से पूछताछ हो चुकी है। इसमें रिया के भाई शोविक भी शामिल हैं। नारकॉटिक्स ब्यूरो और प्रवर्तन निदेशालय भी इस मामले में जांच कर रहे हैं। इस मामले में ड्रग्स का एंगल आने के बाद एनबीसी ने मामला दर्ज किया है। ईडी इसे मनी लॉन्ड्रिंग के एंगल से जांच रहा है। इससे पहले मुंबई पुलिस भी इस केस का जांच कर चुकी है। मुंबई पुलिस ने भी कई लोगों से पूछताछ की थी। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »