20 Apr 2024, 01:54:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

निगेटिविटी फैलाने वाला कुछ समय के लिए खुश हो सकता है : कृति सैनन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 31 2020 2:33PM | Updated Date: Aug 31 2020 2:33PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सैनन का कहना है कि नेगेटिविटी फैलाने वाला कुछ समय तक ही खुश रह सकता है। कृति सैनन ने सोशल मीडिया पर कर्म को लेकर एक पोस्ट शेयर की है। उन्होंने , ‘द सीक्रेट प्लेइंग" की एक ऑडियो बुक की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि जिस तरह की एनर्जी वह वातावरण को देगी उसी तरह की एनर्जी उन्हें बदले में मिलेगी।
 
कृति सैनन ने कहा - जो व्यक्ति नेगेटिविटी फैलाता है वह कुछ समय के लिए खुश हो सकता है। लेकिन वे कभी भी शांति से नहीं रह पाते। सोचो, विश्वास रखो। मैं एनर्जी में विश्वास करती हूं, आपके द्वारा सोचे गए विचार और आपके द्वारा बोले जाने वाले शब्द यह फैसला करते हैं कि आपको क्या मिलेगा। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »