16 Apr 2024, 13:40:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

रिया चक्रवर्ती के इंटरव्यू पर इंडियन क्रिकेटर ने साधा निशाना, कहा- सबसे बड़ी...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 29 2020 12:26AM | Updated Date: Aug 29 2020 12:27AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। सुशांत सिंह राजपूत की मौत को 2 महीने से ज्यादा का समय बीत चुका हैं। सुशांत की मौत का केस लगातार उलझता ही जा रहा है। ये केस जितना उलझता जा रहा हैं रिया चक्रवर्ती की मुश्किलें बढ़ती उतनी ही बढ़ती जा रही हैं। सोशल मीडिया पर लगातार रिया की अलोचना की जा रही है। हर कोई रिया को दोषी करार दे रहा है। न्यूज चैनल को दिए गए इंटरव्यू के बाद विरोध ओर भी बढ़ गया है। हाल ही में  इंडियन क्रिकेटर मनोज तिवारी ने भी रिया के इस बयान पर निशाना साधा है और उसे झूठा बताया है।

इंटरव्यू के दौरान रिया ने सुशांत को लेकर कई बातें की। रिया ने बताया कि जब सुशांत के साथ वो यूरोप ट्रिप पर गई थी तो वहां बहुत कुछ अजीबोगरीब हुआ। रिया ने बताया पेरिस पहुंचते ही सुशांत 3 दिन तक अपने कमरे से बाहर नहीं निकले थे। रिया के इसी दावे पर क्रिकेटर मनोज तिवारी ने तंज कसा है।

ट्विटर पर सुशांत के द्वारा साझा किए गए पेरिस के वीडियो को शेयर करते हुए मनोज तिवारी ने लिखा – वो कह रही है कि सुशांत पैरिस में अपने कमरे से 3 दिन तक बाहर नहीं निकला था, जरा ये देखिए ये सबूत है इस बात का कि वो पेरिस में डिज्नीलैंड में किस तरह से एंजॉय कर रहे थे। कितनी बड़ी झूठी है वो। 

क्रिकेटर मनोज ने जो वीडियो साझा किया है उसमें सुशांत मस्ती भरे अंदाज में दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो को सुशांत ने ही अपने ट्विटर पर अक्टूबर 2019  में शेयर किया था। इस वीडियो के साथ सुशांत ने लिखा था- मिकी इन डिजनीलैंड। अपने सपने जी रहा हूं। अपने सपनों को प्यार कर रहा हूं।

रिया ने इंटरव्यू के दौरान ये भी बताया कि इटली के फ्लोरेंस में वो एक पुराने हेरिटेज होटल में रुके थे। यहां पर कुछ अजीबोगरीब पेंटिंग थी, जिनको लेकर सुशांत काफी परेशान हो गए थे। रिया ने सुशांत के ड्रग्स लेने की बात भी इस इंटरव्यू में कबूल की है।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »