25 Apr 2024, 00:12:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

रिया चक्रवर्ती ने तोड़ी चुप्‍पी -सुशांत के डिप्रेशन के बारे में 2013 में पता चला

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 27 2020 2:21PM | Updated Date: Aug 27 2020 2:22PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। सुशांत सिंह सुसाइड केस में आए दिन नए-नए खुलासे सामने आ रहे हैं। सीबीआई इस केस से जुड़े कई लोगों से कड़ी पूछताछ कर रही है। वहीं इस केस में तमाम आरोप झेल रही रिया चक्रवर्ती ने पहली बार इस केस में चुप्‍पी तोड़ी है। रिया ने सुशांत के डिप्रेशन के बारे में खुलासा किया है। एक्ट्रेस ने खुद पर लगे आरोपों पर जवाब दिया है। रिया ने यूरोप ट्रिप का सच बताते हुए कहा कि उन्हें इस ट्रिप के दौरान सुशांत के डिप्रेशन के बारे में पता चला था। 
 
रिया ने कहा कि 'यूरोप ट्रिप पर जाने के दिन सुशांत ने कहा कि उसे फ्लाइट में बैठने से क्लोसटोफोबिया है। वो दवाई लेता है। उसने फ्लाइट में जाने से पहले वो दवाई ले ली थी। वहां, पहुंचकर हम पैरिस लैंड हुए। 'तीन दिन तक सुशांत कमरे से नहीं निकले। फिर हम स्विटजरलैंड गए। वहां, सुशांत काफी खुश थे। फिर, हम इटली गए, गोथिक होटल में ठहरे। कमरे में डोम टाइप स्ट्रक्चर था। मुझे डर लगा पर सुशांत ने कहा ठीक है। सुशांत उस रात सो नहीं सका। उसने कहा मुझे डर लग रहा है। फिर, हमने कहा चेकआउट करते हैं, तो उसने मना कर दिया। '
 
रिया चक्रवर्ती ने आगे कहा कि 'सुशांत की हालत और खराब हो गई थी। मैंने उनसे बात की तो पता चला कि सुशांत संग 2013 में एक डिप्रेसिव एपिसोड हुआ था।' तब वो साइकेस्ट्रिस्ट को मिले थे। उसने सुशांत को एक खास दवाई दी थी, फिर वे ठीक हो गए थे। बीच में सुशांत को एंजाइटी अटैक होते थे। सुशांत की खराब तबीयत की वजह से हमें बीच में ही यूरोप ट्रिप से लौटना पड़ा था।'
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »