20 Apr 2024, 01:54:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

सुशांत के पिता का बड़ा आरोप - मेरे बेटे को जहर पिला रही थी रिया, वह हत्यारी है

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 27 2020 2:19PM | Updated Date: Aug 27 2020 2:20PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के पिता कृष्ण कुमार सिंह ने रिया चक्रवर्ती पर एक बार फिर गंभीर आरोप लगाए हैं। के के सिंह ने रिया चक्रवर्ती पर हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने आजतक से कहा कि रिया उनके बेटे की हत्यारी है। वह लंबे वक्त से उसे जहर दे रही थी। उसे और उसके सहयोगियों को गिरफ्तार किया जाए और सजा मिले।
 
के के सिंह ने कहा - रिया मेरे बेटे को लंबे समय से जहर पिला रही थी। वो हत्यारी है। जांच एजेंसी को चाहिए कि रिया और उसके सहयोगियों को अविलंब गिरफ्तार करे और उसे सजा दिलाएं। बता दें कि सुशांत के पिता ने रिया चक्रवर्ती पर पहले ही आर्थिक अपराध और सुशांत सिंह को मानसिक प्रताड़ना देने के आरोप में पटना पुलिस में एफआईआर दर्ज कराया था। सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी के बाद अब सीबीआई इस मामले में जांच कर रही है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »