19 Apr 2024, 21:04:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

सुसाइड केस : 14 जून को दिन में 11-12 बजे के बीच हुई थी सुशांत की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 25 2020 12:20PM | Updated Date: Aug 25 2020 12:20PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। सुशांत सिंह राजपूत की पहली पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का समय नहीं लिखने की बात सामने आने के बाद अब मुंबई के कूपर हॉस्पिटल की ओर से सप्लीमेंट्री पोस्टमार्टम रिपोर्ट जारी की गई। इसमें कहा गया है कि सुशांत की मौत पोस्टमार्टम शुरू होने के 10-12 घंटे पहले हुई थी। सुशांत का पोस्टमार्टम 14 जून की रात 11 से 12.30 के बीच हुआ था। यानी इस हिसाब से अभिनेता की मौत दिन में 11 से 12 बजे के बीच हुई थी। इससे पहले सामने आई 7 पन्नों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का समय नहीं लिखा था। हॉस्पिटल की ओर से यह स्पष्ट नहीं किया गया कि आखिर पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का समय पहले क्यों नहीं दिया था। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »