20 Apr 2024, 20:04:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

सुशांत की जिंदगी में रिया के आने के बाद गई थी अकाउंटेंट की नौकरी, ईडी ने उनसे की पूछताछ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 25 2020 12:36AM | Updated Date: Aug 25 2020 12:37AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सुशांत सिंह राजपूत केस में सीबीआई के अलावा ईडी भी लगातार पूछताछ कर रही है। ईडी ने सुशांत के अकाउंटेंट रहे रजत मेवाती से पूछताछ की। रजत मेवाती जनवरी 2020 तक सुशांत के बहुत करीबी रहे। उनके अकाउंट्स का सारा कामकाज देख रहे थे। लेकिन जब सुशांत की जिंदगी में रिया आ गईं तो रजत मेवाती को नौकरी से निकाल दिया गया।

क्या रिया की वजह से रजत मेवाती की नौकरी गई : जब रिया चक्रवर्ती सुशांत की जिंदगी में आईं तो रजत मेवाती की नौकरी चली गई। पूर्व अकाउंटेंट रजत मेवाती ने दावा किया कि रिया के आने से पहले चीजें काफी स्पष्ट रहती थीं। तब सुशांत के लिए उनकी टीम फैमिली जैसी थी। लेकिन रिया के आने के बाद सब बदल गया। 

रजत मेवाती से जुड़ा वीडियो भी आया था सामने : रजत मेवाती से जुड़ा एक वीडियो सामने आया था। वीडियो में सुशांत सिंह की बहन प्रियंका सिंह और उनके पति सिद्धार्थ तंवर नजर आ रहे हैं। सिद्धार्थ तंवर रजत मेवाती को डांटते हुए नजर आ रहे हैं। सिद्धार्थ उनसे पैसे के ट्रांसफर को लेकर सवाल-जवाब कर रहे हैं।

सीबीआई ने पूछताछ के लिए रिया को भेजा समन : सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में आज सीबीआई जांच का चौथा दिन है। आज का दिन काफी अहम माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि आज सीबीआई सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती पर शिकंजा कस सकती है। आज एक्ट्रेस से पूछताछ हो सकती है। सीबीआई ने रिया और उनके पिता इंद्रजीत को समन भेजा है। इससे पहले रिया चक्रवर्ती से मुंबई पुलिस और ईडी की टीम भी पूछताछ कर चुकी है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »