29 Mar 2024, 06:40:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

सुशांत केस : CBI ने रिया और उनके पिता को भेजा समन, होगी पूछताछ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 24 2020 11:39AM | Updated Date: Aug 24 2020 5:20PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस की जांच कर रही सीबीआई एक्शन में आ गई है। आज इस मामले में पूछताछ के लिए रिया चक्रवर्ती और उनके पिता को समन भेजा गया है। बता दें कि सुशांत केस में रिया चक्रवर्ती पर कई तरह के आरोप लगे हैं। सुशांत के पिता के के सिंह ने एफआईआर में रिया पर कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं। रिया पर ब्लैकमेलिंग से लेकर सुशांत को धोखा देना, सुशांत के अकाउंट से 15 करोड़ रुपये निकालना, जैसे आरोपो के अलावा सुशांत के पिता ने यहां तक कहा था कि रिया ने सुशांत को परिवार से अलग करने की कोशिश की थी।
 
अब इन सभी पहलुओं पर सीबीआई रिया से सवाल-जवाब कर सकती है। बता दें, सुशांत की 14 जून को मुंबई के ब्रांदा स्थित उनके अपार्टमेंट में शव मिली थी। पटना क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) संजय सिंह ने बताया कि बिहार पुलिस सिद्धार्थ पिठानी का बयान दर्ज करना चाहती है क्योंकि वह दिवंगत अभिनेता के साथ रहते थे। उन्होंने कहा कि सिद्धार्थ के साथ संपर्क करने की कोशिशें बेकार गई हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »