25 Apr 2024, 21:10:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

संजय दत्त ने विराजे गणपति बप्पा, फोटो शेयर करते हुए बोले इस बार जश्न पहले जैसा नहीं

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 23 2020 12:37AM | Updated Date: Aug 23 2020 12:37AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

देशभर में शनिवार से 10 दिनी गणेशोत्सव की शुरुआत हो गई। हालांकि इस बार कोरोना महामारी के चलते गली-मोहल्लों में गणेश स्थापना नहीं की गई है, लेकिन लोगों ने अपने-अपने घरों में गणपति बप्पा विराजे। बॉलीवुड सेलेब्स ने भी घरों में गणेश स्थापना की। 

संजय दत्त ने भी घर में गणपति बप्पा विराजे। उन्होंने पत्नी मान्यता के साथ एक फोटो शेयर की है, जिसमें वो गणपति प्रतिमा के सामने नजर आ रहे हैं। फोटो के साथ संजय दत्त ने लिखा, इस बार हर साल की तरह कोई बड़ा सेलिब्रेशन नहीं हो रहा है, लेकिन बप्पा पर आस्था अब भी उतनी ही है। मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि इस गणेश उत्सव में बप्पा सभी के दुख और बाधाओं को हर लें और सभी सुखी व खुशहाल रहें। गणपति बप्पा मोरया। पत्नी मान्यता के साथ संजय दत्त ने की गणपति बप्पा की पूजा।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »