23 Apr 2024, 19:08:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

तैमूर अली खान ने खिलौनों से बनाई गणपति की रंग बिरंगी मूर्ति, करीना कपूर ने...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 23 2020 12:18AM | Updated Date: Aug 23 2020 12:18AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गणेश चतुर्थी 2020 है। इस खास मौके पर  करीना-सैफ के लाडले तैमूर ने घर पर ही अपने हाथों से गणपति बप्पा की रंग बिरंगी मूर्ति बनाई है। उन्होंने अपने खिलौनों से मूर्ति को पूरी तरह से बनाकर हाथ जोड़कर पूजा भी की है। खुद करीना कपूर ने तैमूर द्वारा बनाई गई मूर्ति की फोटो शेयर की है। ये तस्वीरें इतनी प्यारी हैं कि आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं।

करीना कपूर ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर दो तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में दिख रहा है कि तैमूर ने अपने लेगो गेम को बड़ी खूबसूरती से जोड़-जोड़कर गणपति बप्पा की मूर्ति बनाई है। उन्होंने पंडाल-कलश और गणपति जी का वाहन मूषक भी बनाया है और यही नहीं उन्होंने इस मूर्ति के सामने तीन लोगों को भी बैठाया है। ये लोग भी लेगो से भी तैयार किए गए हैं। तस्वीरों में दिख रहा है कि तैमूर अपने द्वारा बनाए गए गणेश जी के आगे हाथ जोड़कर बैठे हुए हैं. वाकई ये तस्वीरें बेहद खूबसूरत हैं। 

इस फोटोज को शेयर करते हुए करीना ने अपने इस्टाग्राम एकाउंट पर लिखा- ‘गणपति सेलीब्रेशन इस साल कुछ मुश्किल होने वाला है… लेकिन टिम ने इस त्योहार को खास बना दिया है। उसने हमारे लिए Lego से खूबसूरत गणेश की तैयार किए हैं। आप सभी को हैप्पी गणेश चतुर्थी. मैं सभी के लिए शांति, स्वास्थ्य और सुरक्षा की प्रार्थना करती हूं’। करीना द्वारा शेयर की गईं ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर लोगों को खूब पसंद आ रही है. लोग इन प्यारी तस्वीरों की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »