मुंबई। सुशांत सिंह राजपूत मामले में नई जानकारी सामने आई है। 8 जून को जब रिया, सुशांत के घर से गई थीं, तब उन्होंने डायरेक्टर महेश भट्ट से बातचीत की थी। उन्होंने महेश भट्ट से सुशांत संग रिलेशनशिप पर मैसेज पर बातचीत की थी। उस चैट के वायरल होते ही ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि रिया ने खुद ही सुशांत संग रिश्ता तोड़ा था। सुशांत का घर छोड़ने के बाद रिया ने महेश भट्ट को मैसेज कर लिखा था- आयशा आगे बढ़ गई है सर, भारी दिल और एक शांति के साथ। आपके साथ आखिरी बातचीत ने मेरी आंखे खोल दी थीं। आप मेरे एंजेल हैं। आप तब भी थे और आज भी हैं। वहीं महेश भट्ट ने जवाब देते हुए लिखा- अब पीछे मुड़कर मत देखना।