17 Apr 2024, 04:19:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

बाढ़ में तबाह हुआ घर-बर्बाद हुईं किताबें, तो सोनू सूद- आंसू पोंछ ले बहन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 20 2020 3:43PM | Updated Date: Aug 20 2020 3:43PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। कोरोना महामारी के दौरान देश में लगाए गए लॉकडाउन में गरीबों के लिए मसीहा बनकर सामने आए अभिनेता सोनू सूद आज भी जरूरतमंदों की मदद के लिए पीछे नहीं हट रहे हैं। उन्‍हें जब भी किसी की मदद करने का मौका मिलता वह उसे तुरंत करते हैं। हाल ही में अब ऐसी ही एक घटना सामने आई है जिसे देखकर सोनू सूद से रहा नहीं गया और उन्‍होंने सोशल मीडिया पर वायरस हुए वीडियो को देखकर तुरंत मदद करने का भरोसा दिलाया। इस बार सोनू सूद छत्तीसगढ़ के बीजापुर की एक आदिवासी किशोरी की मदद करने को आगे आए।
सोनू सूद ने मूसलाधार बरसात में ढह चुके घर से भीगी किताबों को बचाने की कोशिश करती रोती हुई आदिवासी किशोरी अंजलि कुडियम का वायरल वीडियो देखा। इसके बाद सोनू सूद ने ट्वीट किया कि आंसू पोछ ले बहन, किताबें भी नई होंगी और घर भी नया होगा।
 
इसके बाद बीजापुर प्रशासन में हड़कंप मच गया। कलेक्टर ने एसडीएम को अंजलि के गांव भेजा और उसे 1,01,900 रुपए का चेक प्रदान किया। बता दें कि अंजलि भैरमगढ़ के सरकारी स्कूल से 12वीं पास कर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही है। 15 अगस्त की रात कोमला गांव पूरी तरह से बाढ़ की चपेट में आ गया। उनका घर भी बाढ़ में ढह गया। पानी उतरने के बाद वह सामान लेने घर आई थी।
 
इससे पहले भी सोनू सूद ने कई मौकों पर ऐसे काम कर लोगों का दिल जीता है। असम और बिहार में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए भी एक्टर ने बड़ा अभियान चलाया है। उन्होंने रोजगार देने के लिए नई मुहिम की भी शुरुआत की। इसके अलावा किसानों के घर भी एक्टर ने खुशियां दी हैं। किसी को ट्रैक्टर तो किसी को बैल तोहफे में दे उन्होंने उन गरीब किसानों की जिंदगी आसान की है। सोनू ने अपने काम के जरिए बच्चों के दिल में भी अलग जगह बनाई है। कई ऐसी पोस्ट वायरल हैं जहां कोई बच्चा सोनू को अपना हीरो बता रहा है तो कोई उनके काम से इंप्रेस होकर उन जैसा बनने के सपने देख रहा है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »