26 Apr 2024, 03:51:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

सुशांत केस की CBI जांच पर कंगना रनौत ने कहीं ये बड़ी बात

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 20 2020 12:10PM | Updated Date: Aug 20 2020 12:11PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई को सौंप दी है। यह खबर मिलते ही सुशांत के परिवार से लेकर चाहने वालों तक में खुशी की लहर है। सोशल मीडिया पर लोग अपने रिऐक्शंस दे रहे हैं। इस बीच कंगना रनौत की तरफ से भी ट्वीट आया है। उन्होंने इसे मानवता की जीत बताया है। सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच कौन करेगा, इसको लेकर बुधवार को सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया है। 35 पन्ने के फैसले में कोर्ट ने कहा कि मुंबई पुलिस ने इस मामले की जांच ठीक से नहीं की है।
 
बिहार सरकार को यह मामला सीबीआई को रेफर करने का पूरा अधिकार है। इस पर कंगना रनौत ने ट्वीट किया। कंगना ने लिखा, मनावता की जीत हुई, हर एक योद्धा को बधाइयां। मुझे पहली बार कलेक्टिव कॉन्शसनेस की इतनी मजबूत ताकत महसूस हुई। वहीं सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने भी ट्वीट करके खुशी जताई। उन्होंने ईश्वर और सुशांत के फैन्स का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने लिखा है कि सच की तरफ यह पहला कदम है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »