29 Mar 2024, 04:53:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

सलमान खान की हत्या की साजिश रचने वाला बदमाश अरेस्ट, मर्डर के कई आरोप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 19 2020 12:33AM | Updated Date: Aug 19 2020 12:33AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हरियाणा। फरीदाबाद जिले के एसजीएम नगर में सरकारी राशन डिपो चलाने वाले प्रवीण की हत्या मामले में गिरफ्तार राहुल नाम के व्यक्ति ने मुंबई में रहकर अभिनेता सलमान खान की रेकी की थी। डीसीपी (मुख्यालय) राजेश दुग्गल ने पुलिस आयुक्त कार्यालय में पत्रकारों को बताया कि राहुल को उत्तराखंड से गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया, 'राहुल कुख्यात बदमाश लारेंस बिश्नोई गिरोह का शार्प शूटर है। बिश्नोई फिलहाल जोधपुर, राजस्थान की जेल में है।' डीसीपी ने बताया, 'राहुल ने सलमान खान की रेकी कर, पूरी जानकारी बिश्नोई तक पहुंचाई थी। जोधपुर काला हिरण हत्याकांड से सलमान के बरी होने के कारण बिश्नोई दुखी था और वह अभिनेता से रंजिश रखता है। उसने सलमान खान को जान से मारने की धमकी भी दी थी।'

सलमान की हत्या की रच रहा था साजिश : पुलिस का कहना है कि राहुल की रेकी से लगता है कि बिश्नोई अभिनेता की हत्या की साजिश रच रहा था। उन्होंने बताया कि राहुल पर फरीदाबाद के अलावा झज्जर, भिवानी और पंजाब में भी हत्या और फिरौती के मामले दर्ज हैं। अधिकारी ने बताया कि पिछले छह महीने में राहुल द्वारा चार लोगों की हत्या किए जाने का संदेह है। पुलिस उसे अदालत में पेश कर हिरासत की मांग करेगी।

उत्तराखंड से किया गया गिरफ्तार : गौरतलब है कि 24 जून को एसजीएम नगर में सरकारी राशन डिपो चलाने वाले प्रवीण की गोली मारकर हत्या करने के आरोप में पुलिस ने राहुल उर्फ सन्नी को रविवार को उत्तराखंड से गिरफ्तार किया। 2018 में प्रवीण ने राहुल को अवैध हथियार रखने के आरोप में गिरफ्तार कराया था। पुलिस का कहना है कि उसी रंजिश में राहुल ने प्रवीण की हत्या की है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »