20 Apr 2024, 21:20:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

युजवेंद्र चहल की मंगेतर ने दारू बदनाम गाने पर किया धमाकेदार डांस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 18 2020 3:38PM | Updated Date: Aug 18 2020 3:38PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। भारतीय स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल ने हाल ही में मशहूर यूट्यूबर धनाश्री वर्मा के साथ सगाई रचाई। इस बीच धनाश्री वर्मा का एक वीडियो सामने आया है जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो को धनाश्री ने अपने इंस्‍टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो में धनाश्री वर्मा दारू बदनाम करती पर जबरदस्त डांस करती नजर आ रही है। उनके डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। 
 
बता दें कि धनाश्री वर्मा वैसे तो पेशे से एक डॉक्टर हैं, लेकिन वह डांसर के तौर पर भी अपनी एक अलग पहचान रखती हैं। धनाश्री वर्मा यूट्यूब पर अपने डांस का वीडियो आए दिन डालती रहती हैं। उनके डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल होता रहता है। इस नए वीडियो में धनाश्री जबरदस्त अंदाज में डांस करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में चहल की होने वाली पत्नी प्रोफेशनल अंदाज में डांस कर रही हैं। अपने डांस स्टेप्स से वह फैन्स के दिलों को भी जीत रही हैं।. डांस के दौरान उन्होंने व्हाइट टी-शर्ट और ब्लैक शॉर्ट्स पहना हुआ है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »