19 Apr 2024, 08:43:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

डायरेक्टर निशिकांत के निधन की उड़ी अफवाह, रितेश देशमुख बोले - वह अभी जिंदा हैं

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 17 2020 1:56PM | Updated Date: Aug 17 2020 1:57PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड में उस वक्‍त शौक की लहर दौड़ गई अब सोशल मीडिया पर दृश्यम और मदारी जैसी फिल्मों के निर्देशक निशिकांत कामत के निधन की खबर फैल गई। बता दें कि निशिकांत कामत हैदराबाद के एआईजी अस्पताल में भर्ती है। जब इंटरनेट पर निशिकांत कामत के निधन के खबर आई तो रितेश देशमुख ने इसका खंडन करते हुए कहा कि वह अभी जिंदा हैं। रितेश ने ट्वीट किया, निशिकांत अभी भी जिंदा हैं। उनके लिए प्रार्थना करें। निशिकांत सिर्फ डायरेक्शन ही नहीं बल्कि एक्टिंग में भी अपने हुनर का जलवा दिखा चुके हैं।
 
उन्होंने कई मराठी और बॉलीवुड फिल्मों में अभिनय किया है। निशिकांत ने बतौर निर्देशक अपनी शुरुआत मराठी फिल्मों से की। उनके निर्देशन की पहली फिल्म डोंबिवली फास्ट है। साल 2005 में रिलीज हुई यह फिल्म हिट थी। उन्होंने जॉन अब्राहम की फिल्म रॉकी हैंडसम में विलेन का किरदार निभाया था। इसमें उनके काम को बहुत पसंद किया गया था। इसके अलावा उन्होंने फिल्म भावेश जोशी में अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर के साथ भी काम किया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »