28 Mar 2024, 17:08:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

रणवीर सिंह ने बनाया ऐसा नया रिकॉर्ड - बन गए पहले भारतीय

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 16 2020 2:52PM | Updated Date: Jul 16 2020 2:52PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह अपनी एक्टिंग से लोगों के दिलों में खास बना चुके हैं। रणवीर सिंह अमेरिका के मशहूर ऑनलाइन डेटाबेस सर्च इंजन, Giphy पर भी मौजूद हैं। GIPHY को एनिमेटेड इमेज, या GIF बनाने और शेयर करने के लिए जाना जाता है, और यहां रणवीर के चैनल को 1.1 बिलियन व्यूज मिल चुके हैं। इसके साथ ही रणवीर ने  961 मिलियन लाइक्स हासिल करने वाली सेलेना गोम्ज को भी पछाड़ दिया है।
 
रणवीर अब सर पॉल मॅक्कार्टनी, मैडोना, टेलर स्विफ्ट और एरियाना ग्रांडे जैसे ग्लोबल पावर आइकन्स की चुनिंदा सूची में शामिल हो चुके हैं। रणवीर के सोशल मीडिया फॉलोइंग में जबरदस्त बढ़ोतरी की एक वजह यंगस्टर्स का उनके प्रति झुकाव भी है। युवा पीढ़ी रणवीर में अपनी इमेज देखती है और उनको अपना यूथ आइकन भी मानती है। बता दें कि रणवीर सिंह देश के सबसे कम उम्र के मेल सुपरस्टार हैं और सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर उनके 56 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। बॉलीवुड के सभी मेल एक्टर्स की बात की जाए, तो इंस्टाग्राम पर फॉलोइंग के लिहाज से वह टॉप- 3 में शामिल हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »