29 Mar 2024, 19:35:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

इस खूबसूरत अभिनेत्री ने फिल्म में काम करने से किया मना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 14 2020 12:42AM | Updated Date: Jul 14 2020 12:43AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद फिल्‍ममेकर करण जौहर लगातार लोगों के निशाने पर हैं। लोग उन्‍हें नेपोटिज्‍म को लेकर ट्रोल कर उन्‍हें जमकर बुरा भला कह रहे हैं। अब मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो करण जौहर के प्रोडक्‍शन में बनने वाली फिल्‍म अरुणिमा सिन्हा की बायोपिक से आलिया भट्ट ने अपना नाम वापस ले लिया है। आलिया भट्ट ने ऐसा करने का कोई कारण नहीं बताया है। 

वहीं मीडिया रिपोर्ट्स बताती हैं कि अब आलिया ने इस प्रोजेक्ट से अपना नाम वापस ले लिया है तो करण ने सारा अली खान और जान्हवी कपूर का नाम आगे किया है। लेकिन इसी बीच एक मुसीबत सामने ये आया है कि अरुणिमा सिन्हा एक पर्वतारोही हैं जिन्होंने एक पैर न होने के बावजूद दुनिया की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट पर अपना परचम लहराया है। 

वह अपनी बायोपिक करण जौहर को सौंपने के लिए आलिया के नाम पर ही तैयार हुई थीं। अरुणिमा ने सीधे तौर पर करण को बोल दिया है कि या तो उनकी बायोपिक आलिया भट्ट करेंगी या फिर कंगना रनौत। इसके अलावा वह अपना किरदार निभाने की इजाजत किसी को नहीं दे सकतीं। ऐसे में देखना दिलचस्‍प होगा कि क्‍या करण जौहर अपने इस प्रोजेक्‍ट के लिए आलिया को मना पाते हैं या फिर वह किसी और विकल्‍प का सहारा लेते हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »