25 Apr 2024, 00:56:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

सुशांत सिंह राजपूत सामने आया एक और हुनर, देखें वीडियों..

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 22 2020 12:39AM | Updated Date: Jun 22 2020 12:40AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या कर सभी को चौंका दिया है। सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से प्रशंसकों के अलावा फिल्म इंडस्ट्री में भी शोक की लहर दौड़ गई थी। आप जानते है कि सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून 2020 को अपने बांद्रा स्थित घर में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। वह महज 34 साल के थे। अभिनेता के निधन के बाद से आम लोगों से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक उनसे जुड़ी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर उन्हें याद कर रहे हैं।
 
इन दिनों सुशांत सिंह राजपूत का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वह दोनों हाथों से लिखते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को सिद्धांत नामक सोशल मीडिया यूजर द्वारा शेयर किया गया है। वीडियो में सुशांत को फिल्म 'छिछोरे' में अपने को-स्टार ताहिर राज भसीन का नाम दोनों हाथों से लिखते हुए देखा जा सकता है। सुशांत ऐसा करते हुए बेहद खूश नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को फैन्स जमकर रिट्वीट और लाइक कर रहे हैं।
 
बता दें कि अभिनता ने AIEEE में ऑल इंडिया लेवल पर सातवां स्थान प्राप्त किया था। सुशांत ने अपने करियर की शुरुआत टीवी सीरियल्स 'किस देश में है मेरा दिल' से की थी। लेकिन उन्हें लोकप्रिता टीवी शो 'पवित्र रिश्ता' से मिली। सुशांत ने साल 2013 में आई बॉलीवुड फिल्म 'काई पो छे' से बॉलीवुड में कदम रखा। इसके बाद अभिनेता 'शुद्ध देसी रोमांस', 'पीके', 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी', 'केदारनाथ' जैसी बड़ी फिल्मों में काम किया। सुशांत ने अपनी बेहतरीन एक्टिंग से इंडस्ट्री में अलग पहचान कायम की थी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »