26 Apr 2024, 04:48:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

हिंदी, तमिल और तेलगू में बनेंगी सुशांत सिंह राजपूत की बायोपिक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 21 2020 12:00PM | Updated Date: Jun 21 2020 12:00PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड में अपने दमदार अभिनय से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करने वाले सुशांत सिंह राजपूत के जीवन पर हिंदी ,तमिल और तेलगू में फिल्म बनायी जायेगी। सुशांत सिंह राजपूत के जीवन पर एक बायोपिक बनाई जा रही है। इस फिल्म को हिंदी, तेलुगू और तमिल भाषा में बनाया जायेगा।कथित तौर पर फिल्म को आम जनता की फडिंग द्वारा वित्तपोषित किया जाएग और इसके लिए एक आधिकारिक सोशल मीडिया पेज होगा। इस परियोजना का निर्देशन निखिल आनंद करेंगे।
 
निखिल ने कहा, ‘‘इस तथ्य को स्वीकार करना दर्दनाक है कि सुशांत शारीरिक रूप से हमारे साथ नहीं हैं। वह हर आम आदमी के लिए एक प्रेरणा थे जो बड़ा बनाना चाहते थे। वह न केवल एक उत्कृष्ट कलाकार थे, बल्कि एक बुद्धिमान इंसान होने के साथ-साथ एक महान इंसान भी थे। मुझे उम्मीद है कि वह जहां भी हैं खुश हैं। उस पर मेरी फिल्म उनके लिए एक श्रद्धांजलि होगी और सिनेमाई दुनिया में उन्हें अमर बनाने के लिए यह अब मेरा सपना है।
 
निखिल आनंद ने कहा ,‘‘मुझे यह भी उम्मीद है कि यह अधिक लोगों को उद्योग का हिस्सा बनने के लिए प्रेरित करेगा और एक बदलाव लेकर आएगा। मुझे उम्मीद है कि नकारात्मकता कम होगी और बॉलीवुड भाई-भतीजावाद पर प्रतिभा को अधिक तरजीह देगा। गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत के जीवन पर निर्माता विजय शेखर गुप्ता भी फिल्म बनाने जा रहे हैं।उन्होंने एक फिल्म का पोस्टर शेयर किया है जिसका नाम 'सुसाइड और मर्डर ' है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »