28 Mar 2024, 13:54:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

योग दिवस पर बॉलीवुड अभिनेताओं ने जारी किये संदेश

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 21 2020 12:21AM | Updated Date: Jun 21 2020 12:21AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कोरोना वायरस‘कोविड-19’संक्रमण के कारण इस बार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर लोगों को 'घर पर योग, परिवार के साथ योग’ के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। बॉलीवुड के कई कलाकारों ने इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के के लिए लोगों को प्रेरित करने के उद्देश्य से संदेश जारी किये हैं।
 
आयुष मंत्रालय ने आज बताया कि अक्षय कुमार, अनुष्का शर्मा, मिंनिंद सोमन और शिल्पा शेट्टी कुंद्रा जैसे प्रसिद्ध अदाकारों के ये संदेश मंत्रालय के साथ साझा किए हैं। अपने प्रचार संदेश में उन्होंने योग को जीवन को अनुशासित और धैर्यपूर्ण तरीके के जीने का रास्ता बताया है। वे इस बात पर जोर देते हैं कि योग एक ऐसा अभ्यास है जो दुनिया भर के लोगों को एक समान कार्य के लिए एकजुट करता है और शांति एवं सद्भाव का संदेश देता है। इन संदेशों को मंत्रालय के फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल पर देखा जा सकता है।
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »