23 Apr 2024, 13:39:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

सुशांत मामले में पुलिस जांच के दायरे में आया यशराज फिल्म्स, मांगी कॉन्ट्रैक्ट कॉपी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 20 2020 12:44AM | Updated Date: Jun 20 2020 12:44AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या मामले में कई बॉलीवुड स्टार से पूछताछ के बाद मुंबई पुलिस ने यशराज फिल्मों के अधिकारियों को समन जारी किया है, जिसमें यशराज फिल्म्स के अनुबंधों का ब्योरा प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है। सूत्रों ने शुक्रवार को यहां बताया  कि राजपूत की आत्महत्या के संभावित कारणों में से एक के रूप में पेशेवर प्रतिद्वंद्विता की जांच के लिए स्थानीय बांद्रा पुलिस स्टेशन से फिल्म कंपनी को कल एक पत्र भेजा गया था।
 
पुलिस अब प्रोफेशनल राइवलरी के एंगल से भी जांच कर रही है। इसे लेकर अब मुंबई पुलिस ने यश राज फ़िल्म्स से सुशांत सिंह राजपूत हो कंपनी के बीच हुए कॉन्ट्रैक्ट की कॉपी जल्द से जल्द मुहैया कराने को कहा है। मुंबई पुलिस गुरुवार को सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती से बांद्रा पुलिस स्टेशन में लगभग 11 घंटे तक पूछताछ की है। पुलिस 34 वर्षीय अभिनेता के साथ जुड़े उसके दोस्तों, पेशेवर परिचितों, सहयोगियों, कर्मचारियों और अन्य लोगों से बात करने के अलावा इसी तरह के आधार के लिए कई अन्य प्रोडक्शन हाउसों की भी जांच कर रही है।
 
गौरतलब है कि महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने कहा था कि पुलिस पेशेवर प्रतिद्वंद्विता के आरोपों सहित सभी कोणों से जांच करेगी। पांच दिन पूर्व जब राजपूत को रविवार को अपने बांद्रा स्थित घर पर फांसी पर लटका हुआ पाया गया था, उसके बाद पुलिस ने  रिया चक्रवर्ती और महेश शेट्टी और कासिंटग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा जैसे लगभग एक दर्जन लोगों से पूछताछ की है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »