29 Mar 2024, 00:41:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

सोनू निगम का खुलासा, बोले- यहां भी हो सकता है सुसाइड

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 20 2020 12:09AM | Updated Date: Jun 20 2020 12:10AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन ने बॉलीवुड को कटघरे में लाकर खड़ा कर दिया है। कई दबी हुई सच्चाइयां लोगों के सामने लाई जा रही हैं। अब मशहूर गायक सोनू निगम ने म्यूजिक इंडस्ट्री को लेकर कई चौंकानेवाले खुलासे किए हैं। उन्होंने कहा है कि बॉलीवुड की ही तरह म्यूजिक इंडस्ट्री में भी लोगों पर दबाव बनाकर उन्हें परेशान किया जाता है।
 
इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा करते हुए उन्होंने कहा है, "मैंने बहुत दिन से ब्लॉग नहीं किया क्योंकि वास्तव में मेरा मूड नहीं था। पूरा भारत कई प्रेशर से गुजर रहा है, एक तो मेंटल और ईमोश्नल प्रेशर.. सुशांत सिंह राजपूत के जाने के बाद, जो लाजिमी भी है क्योंकि अपनी आंखों के सामने एक जवान जिंदगी को जाते हुए देखना आसान बात नहीं है। कोई बहुत ही निष्ठुर होगा कि वह इस बात से प्रभावित न हो।
 
वह आगे कहते हैं, "मैं इस वीडियो से हमारी म्यूजिक कंपनीज को एक रिक्वेट करना चाहता हूं क्योंकि आज सुशांत सिंह राजपूत मरा है, एक एक्टर मरा है, कल आप किसी सिंगर के बारे में भी सुन सकते हैं, या किसी कम्पोजर के बारे में सुन सकते हैं या किसी गीतकार के बारे में सुन सकते हैं क्योंकि ये जो माहौल है म्यूजिक इंडस्ट्री का हमारे देश में, दुर्भाग्य से वह फिल्मों से बड़ा माफिया है।
 
अपनी बात को जारी रखते हुए वह आगे कहते हैं, "मैं थोड़ा लकी था क्योंकि मैं बहुत कम उम्र में आ गया था इसलिए मैं इस चंगुल से निकल गया, लेकिन ये जो नए बच्चे आए हैं उनके लिए बहुत मुश्किल है। परेशान हैं वो क्योंकि प्रोड्यूसर काम करना चाहता है, डायरेक्टर काम करना चाहता है, म्यूजिक कम्पोजर काम करना चाहता है, पर म्यूजिक कंपनी बोलेगी ये हमारा आर्टिस्ट नहीं है। मैं समझ सकता हूं कि आप लोग बहुत बड़े हैं और आप लोग कंट्रोल करते हैं म्यूजिक को, लेकिन ऐसा मत कीजिए। दुआ-बददुआ बहुत बड़ी चीज होती है। यह ठीक नहीं है। ये जो दो लोगों के हाथों में ताकत है न, दो लोग हैं बस म्यूजिक इंडस्ट्री में, उनकी दो कंपनी है। उनके हाथों में ताकत है कि इसको गवाओ, इसको मत गवाओ।"
 
उन्होंने यह भी कहा, एक ही गाने को नौ-नौ लोगों से गवाते हो, ये क्या चल रहा है। इंसानों के प्रति थोड़ा दयावान बनिए। नए लोगों को परेशान मत कीजिए। इन्हें आपकी जरूरत है, और लोग सुसाइड न करें, इसलिए थोड़ा सा आप लोग नर्म दिल के हो जाइए।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »