नई दिल्ली। सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड करने के बाद इंडस्ट्री में नेपोटिज्म के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस पर काफी बवाल मचा हुआ है। नेपोटिज्म को लेकर करण जौहर और सलमान पर लोग निशाना साध रहे हैं। इन दिनों नेपोटिज्म को लेकर बड़े-बड़े प्रोड्क्शन हाउस लोगों के निशाने पर आ चुके हैं। इनमें से एक नाम बॉलीवुड के 'दबंग' सलमान खान का नाम भी शुमार है। लेकिन अब फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एंप्लॉयीज (FWICE) के लोग सलमान खान के साथ खड़े नजर आ रहे हैं।
फेडरेशन ने सलमान खान को हमेशा उनकी जरूरत में साथ देने के लिए शुक्रिया कहा है, साथ ही कहा है कि एक आवाज पर सारे कामगर साथ खड़े हो जाएंगे। जब से कोरोना वायरस महामारी ने भारत में अपने पैर पसारे और देश में पूरी तरह से लॉकडाउन लगाया गया, तब लेकर अब तक सलमान खान ने जरूरतमंदों के लिए अपना खजाना खोल दिया है। सलमान खान पहले व्यक्ति थे जिन्होंने दिहाड़ी मजदूरों के लिए मदद देने की शुरूआत की।
उन्होंने फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (एफडब्ल्यूआईसीई) के जरिए लोगों के एकाउंट में पैसे और उनके घर तक राशन भेजा। वहीं अब फेडरेशन के महासचिव अशोक दुबे ने अभिनेता के समर्थन के बारे में बात करते हुए उनका सपोर्ट किया है। अब फेडरेशन ने बीइंग ह्यूमन फाउंडेशन के माध्यम से सदस्यों के प्रति उनकी 'दयालुता और उदारता' के लिए 'दबंग' अभिनेता को धन्यवाद दिया है और कहा कि कोरोनोवायरस लॉकडाउन के कठिन समय के दौरान वह अपने परिवारों को कैसे खिला रहे हैं।
अभिनेता को संबोधित एक बयान में, FWICE ने लिखा, "आपने हमेशा इन गरीब श्रमिकों की निस्वार्थ मदद की है और उनकी सभी कठिनाइयों के दौरान उनके साथ खड़े रहे। हो सकता है कि यह उनका महंगा चिकित्सा उपचार या कोई अन्य जटिलताओं हो। पिछले कई वर्षों से इन श्रमिकों को चिंता मिली है। बीइंग ह्यूमन फाउंडेशन के माध्यम से हमें आपके भारी दान के कारण उनकी अत्यधिक महंगी चिकित्सा बीमारियों के लिए मुफ्त उपचार। जब राष्ट्र किसी भी प्राकृतिक आपदा से प्रभावित होता है तो आप हमेशा राष्ट्र की मदद करने के लिए चरम पर होते हैं। आपकी देशभक्ति हमारे दिलों में हमेशा उच्च रहेगी।"