19 Apr 2024, 19:40:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

सुशांत सिंह को लेकर दुखी हुई ऐश्वर्या राय, शेयर किया ये इमोशनल...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 19 2020 12:16AM | Updated Date: Jun 19 2020 12:16AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन पर ऐश्वर्या राय बच्चन ने शोक जताया है। सुशांत ने 14 जून को अपने मुंबई स्थित घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। सुशांत बीते 6 महीने से डिप्रेशन में थे और उनका इलाज चल रहा था। सुशांत का इस तरह से जाना सभी को हैरान कर गया है। ऐश्वर्या ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर करते दुख जताया है।
 
ऐश्वर्या ने लिखा- तुम्हारी आत्मा को शांति मिले सुशांत। परिवार और दोस्तों को इस दुख को सहने की शक्ति दे। अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन ने भी पहले सुशांत के निधन पर शोक जताया था।
 
ऐश्वर्या और सुशांत पहले एक साथ काम कर चुके हैं। दोनों ने 2006 में ऑस्ट्रेलिया में कॉमनवेल्थ गेम्स के समापन समारोह में एक साथ डांस किया जहां उन्होंने भारत का प्रतिनिधित्व किया और 2010 के कॉमनवेल्थ देशों को नई दिल्ली में खेल के लिए आमंत्रित किया।
सुशांत ने बैकग्राउंड में डांस किया था। वह श्यामक डावर के डांस ग्रुप का हिस्सा थे। जिससे उन्हें इस परफार्मेंस में हिस्सा बनने का मौका मिला था। वह बैकग्राउंड डांसर थे जिन्हें ऐश्वर्या को लिफ्ट कराना था। सुशांत ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह परफार्मेंस खत्म होने के बाद ऐश्वर्या को नीचे उतारना भूल गए थे। उन्हें ऐश्वर्या को लिफ्ट कराना था।  ऐसा लगभग 1 मिनट तक हुआ। ऐश्वर्या सोच रही थीं कि मैं उन्हें नीचे क्यों नहीं उतार रहा हूं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »