29 Mar 2024, 04:14:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

सुशांत सिंह खुदकुशी मामले में पुलिस स्टेशन पहुंची ये एक्ट्रेस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 19 2020 12:15AM | Updated Date: Jun 19 2020 12:15AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत खुदकुशी मामले में एक्टर की करीबी दोस्त और अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के संबंध में अपना बयान दर्ज कराने के लिए गुरुवार सुबह बांद्रा पुलिस स्टेशन पहुंची। अभिनेत्री सफेद पहनावे में और मुंह पर मॉस्क लगाए पुलिस स्टेशन पहुंची थीं। सुशांत और रिया काफी दिनों तक साथ ही रहते थे।
 
सुशांत को रविवार सुबह को उनके बांद्रा स्थित आवास पर फंदे से लटका पाया गया था। ऐसी जानकारी सामने आ रही है कि अभिनेता पिछले छह महीनों से क्लिनिकल अवसाद से गुजर रहे थे। महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो क्लिप में घोषणा की कि पुलिस सुशांत के अवसाद के कारणों की जांच करेगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »