20 Apr 2024, 16:56:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

सुशांत सिंह की मौत के बाद लोगों ने साधा सलमान खान पर निशाना, बोले- तुमने अरिजीत, ऐश्वर्या का...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 17 2020 2:04PM | Updated Date: Jun 17 2020 2:04PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बॉलिवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने 34 साल की उम्र में दुनिया छोड़ने का फैसला ले लिया। पूरा देश हैरान है कि क्या वजह थी जो उन्हें ऐसा कदम उठाना पड़ा। उनके ऐसा करने पर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर नेपोटिज्म पर भी बहस तेज हो गई है। कई ऐक्टर्स अपनी आपबीती साझा कर रहे हैं वहीं करण जौहर, सोनाक्षी सिन्हा, सोनम कपूर और आलिया भट्ट के साथ सलमान खान लोगों के निशाने पर हैं। सोशल मीडिया पर #JusticeForSushantSinghRajput ट्रेंड हो रहा है। 

सुशांत की मौत के बाद कैंपबाजी पर छिड़ी बहस के बाद फिल्ममेकर अभिनव कश्यप सलमान खान पर उनका करियर बर्बाद करने का आरोप लगाया है। रवीना टंडन भी अपने ट्वीट से फिल्म इंटस्ट्री की गैंगबाजी पर भड़ास निकाल चुकी हैं। अब सोशल मीडिया पर अरिजीत सिंह का पुराना फेसबुक पोस्ट वायरल हो रहा है। इस पोस्ट में अरिजीत ने लिखा है कि वह सलमान से कई बार माफी मांग चुके हैं अब सबके सामने माफी मांगने का यही तरीका बचा है। शेयर करने वाले यूजर ने सलमान को क्रिमिनल कहा है। साथ में लिखा है, तुमने ऐश्वर्या राय, विवेक ओबेरॉय और सिंगर अरिजीत सिंह के साथ कई लोगों का करियर खत्म करने की कोशिश की।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »