26 Apr 2024, 03:27:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

जिंदगी में एक बार डिप्रेशन से गुजरी है सुष्मिता सेन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 17 2020 12:20PM | Updated Date: Jun 17 2020 12:20PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री और पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन का कहना है कि वह भी जीवन में एक बार डिप्रेशन से गुजरी है। सुशांत सिंह राजपूत के आत्महत्या किए जाने की खबर से हर कोई सदमें में है। बताया जा रहा है कि वह पिछले छह माह से डिप्रेशन में थे। इस बीच सुष्मिता सेन ने कहा है कि जिंदगी में एक बार वह भी डिप्रेशन से गुजरी हैं। सुष्मिता सेन ने कहा, ‘‘मैंने भी बहुत डिप्रेशन झेला है।
 
मुझे पता है वह बहुत रियल इमोशन होता है। उस वक्त पर हंसना बहुत मुश्किल है फिर भी हमें जीवन चुनना पड़ता है। हमें चुनना भी चाहिए। हर इंसान अलग होता है। कुछ लोगों को दोस्तों और परिवार के सपोर्ट की जरुरत होती है। कुछ डॉक्टर या मानसिक चिकित्सक के पास जाते हैं। यह उनकी समस्या पर निर्भर करता है। मेरी जिंदगी के कई उद्देश्य हैं। मेरी दो बेटियां हैं। मैं अकेले उनका पालन पोषण कर रही हूं। मैं यह नहीं सोच सकती कि जिंदगी खत्म हो गई।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »