19 Apr 2024, 07:14:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

सुशांत सिंह राजपूत की खुदकुशी से दुखी विवेक ओबेरॉय ने साधा निशाना, बॉलीवुड को...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 16 2020 1:20PM | Updated Date: Jun 16 2020 1:20PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के बाद से बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक नई बहस छिड़ गई है। एक दिन पहले कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो के जरिए सुशांत सिंह राजपूत की मौत जिम्मेदार बॉलीवुड को बताया। उन्होंने इसे आत्महत्या नहीं, हत्या बताया और बॉलीवुड स्टार्स और मेकर्स पर सवाल उठाए। सुशांत सिंह राजपूत के अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद विवेक ओबेरॉय ने दुख जताया है और बॉलीवुड पर सवाल उठाएं हैं।

विवेक ओबेरॉय ने लिखा, ‘आज सुशांत के अंतिम संस्कार में शामिल होते हुए बहुत दुख हो रहा था। मैं सच में ये दुआ करता हूं कि काश मैं उसके साथ अपना पर्सनल एक्सपीरियंस साझा कर पाता और उसके दर्द को कम करने में उसकी मदद कर पाता। इस दर्द का मेरा अपना सफर रहा है, ये बहुत दुखभरा और बहुत अकेलापन हो सकता है। लेकिन मौत कभी भी उन सवालों का जवाब नहीं हो सकती है, आत्महत्या कभी कोई हल नहीं हो सकती है।’ 

विवेक ने आगे लिखा, ‘काश वह अपने परिवार, अपने दोस्तों और उन फैन्स के बारे में सोचना बंद कर देते जो आज इस बड़े नुकसान को महसूस कर रहे हैं… उसने एहसास किया होता कि लोग उसकी कितनी परवाह करते हैं। आज जब मैंने उनके पिता को देखा उनकी चिता को अग्नि देते हुए, तो उनकी आंखों में जो दर्द था वो बर्दाश्त के बाहर था। जब मैंने उनकी बहन को रोते देखा और उन्हें वापस आ जाने के लिए कहते देखा तो मैं बता नहीं सकता कि मेरे मन की गहराई में कैसा महसूस हुआ था।’

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »