26 Apr 2024, 03:45:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

सुशांत सिंह के निधन के बाद सोनम कपूर ने किया Tweet, लिखा- किसी की मौत पर....

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 16 2020 1:14PM | Updated Date: Jun 16 2020 1:14PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की खुदकुशी की खबर से हर कोई हैरान है। कोई भी इस खबर पर भरोसा नहीं कर पा रहा है। ऐसे में सुशांत को अभिनेत्री सोनम कपूर ने भी उन्हें याद करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी। लेकिन अब उन्होंने एक और ट्वीट किया है, जिसकी काफी चर्चा हो रही है। इस बार उन्होंने उन लोगों को निशाने पर लिया है, जो सुशांत की खुदकुशी के लिए उनसे जुड़े लोगों और उनकी गर्लफ्रेंड और एक्स गर्लफ्रेंड को ज़िम्मेदार बता रहे हैं। सोनम के ट्वीट पर लोग तरह तरह से कमेंट कर रहे हैं। 

सोनम कपूर ने ट्विटर पर अपनी नाराज़गी ज़ाहिर करते हुए लिखा, “किसी की मौत के लिए उसकी गर्लफ्रेंड, एक्स गर्लफ्रेंड, परिवार और कलीग को दोषी ठहराना अज्ञानता है। सोनम के इस ट्वीट पर सोशल मीडिया में कई तरह की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। रविवार दोपहर सुशांत सिंह राजपूत की निधन की खबर आने के बाद सारा सिनेमा जगत हैरान रह गया था।  सोनम कपूर ने भी उनके निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि दी थी, उन्होंने इंस्टाग्राम पर सुशांती की एक तस्वीर शेयर कर लिखा था “मैं उम्मीद करती हूं कि तुम्हें शांति मिले।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »